{"_id":"5a60f3654f1c1b805a8b4cec","slug":"201516303205-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन प्रतियोगिता में श्वेता शर्मा जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन प्रतियोगिता में श्वेता शर्मा जीती
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें छात्राओं ने कई खेल स्पर्धाओं में दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता का शुुभारंभ प्राचार्या डा. अनिता जैन, डा. प्रवित्रा खत्री और डा. वंदना शर्मा ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि खेल भी हमारी शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी खेल एवं व्यायाम जरूरी है।
बैडमिंटन प्रतियोगिता की शुरूआत प्राचार्या डा. अनिता जैन एवं डा. मंजु शर्मा ने सर्विस डालकर कराया। प्रतियोगिता में सीधे दो सेटों को जीतकर बीए तृतीय वर्ष की छात्रा श्वेता शर्मा ने प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा निशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता मेेें बीए द्वितीय की छात्राओं ने बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता मेें बीए प्रथम की छात्रा राशि भारद्वाज ने प्रथम, प्रिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संचालन डा. प्रवित्रा खत्री ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. अनिता जैन, सीमा जैन, डा वंदना शर्मा, श्रुति गोयल, डा वंदना जैन, कार्यालय अधीक्षक राजेश कुमार जैन का योगदान रहा।