फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एसडीएम ने टायर गलाने वाली फैक्ट्री बंद कराई

एसडीएम ने टायर गलाने वाली फैक्ट्री बंद कराई

Fri, 05 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने टायर गलाने वाली फैक्ट्री बंद कराई
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर एसडीएम विवेक कुमार यादव ने तैयार की जा रही टायर गलाने की फैक्ट्री पर छापा मरा। इस दौरान कर्मचारियों ने कोई दस्तावेज नहीं दिखाएं। उन्होंने फैक्ट्री को बंद करा दिया। उन्होंने फैक्ट्री मालिक को सोमवार तक समय दिया , इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन

पर्यावरण को दूषित करने के लिए नौरोजपुर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर टायर गलाने के लिए एक फैक्ट्री लगाई जा रही है। लोगों ने इसकी जानकारी एसडीएम विवेक कुमार यादव को दी। बुधवार को उप जिलाधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। वहां मौजूद कर्मचारियों से इसकी जानकारी ली। निवाड़ा निवासी नूर मोहम्मद ने उन्हें बताया कि सोनीपत निवासी विनोद गोयल फैक्ट्री लगा रहे हैं। एनओसी के लिए आवेदन किया हुआ है। एसडीएम ने उनसे फैक्ट्री के दस्तावेज मांगे, लेकिन किसी भी तरह के कागजात नहीं दिखा पाए। चेतावनी दी यदि सोमवार तक पर्यावरण से एनओसी, भूमि से संबंधित दस्तावेज, फैक्ट्री पंजीकरण सहित अन्य दस्तावेज नहीं दिखाए तो प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। अभियोग भी पंजीकृत किया जाएगा। यदि टायर जलाने का कार्य किया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस फैक्ट्री को सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed