{"_id":"5a2996474f1c1bf4688bfda6","slug":"201512674887-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान विरोधी केंद्र व प्रदेश सरकार: दहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान विरोधी केंद्र व प्रदेश सरकार: दहिया
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रांतीय सचिव रणवीर सिंह दहिया ने कहा भाजपा की कथनी और करानी में अंतर है। उन्होंने कहा पूंजीपतियों के दबाव में केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी कदम उठा रही है।
बृहस्पतिवार को बिनौली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए रालोद नेता ने कहा 23 दिसंबर को चौ. चरण सिंह की जयंती पर रालोद जयपुर में जनसभा करेगा। इसमें चौ. साहब की विचारधारा से जुड़े राजनेता एवं देश भर के किसान मजदूर भाग लेंगे। उन्होंने कहा रालोद पूरे देश की किसान बिरादरी को एकजुट कर उनके हकों की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार भी किसानों का निजी मिलों से बकाया भुगतान दिलाने में विफल साबित हुई है। बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर किसानों और आम जनता की कमर तोड़ने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने किसानों की कर्ज माफी के नाम पर भी मजाक किया है। उनके साथ जिला महासचिव राजू तोमर सिरसली, संसार सिंह, रामफल प्रधान, जसबीर सिंह, पप्पू मुखिया आदि रहे।