फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   डिवाइडरों के दोनों तरफ वाहन खड़े होने से परेशानी

डिवाइडरों के दोनों तरफ वाहन खड़े होने से परेशानी

Tue, 29 Aug 2017 01:16 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
डिवाइडरों के दोनों तरफ वाहन खड़े होने से परेशानी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में काफी समय से अस्थायी अतिक्रमण के चलते लोग जाम से परेशान हैं। हाल ही में मैन बाजार में डिवाइडर के बराबर में चालकों के वाहनों के खड़े करने से जाम की स्थिति बन हो गई है। लोगों के शिकायत करने के बाद भी पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना है।
नगर में दिल्ली बस स्टैंड से लेकर कोताना रोड, नया बाजार, भगवान महावीर मार्ग, रेलवे रोड समेत तमाम बाजार में दुकानदारों के अस्थायी अतिक्रमण करने जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सामाजिक संगठनों के मुख्य मार्ग पर जाम लगने की आवाज उठाने के बाद भी स्थानीय प्रशासन ने मुख्य मार्ग से अस्थायी अतिक्रमण हटाने की जरूरत नहीं समझी। इस कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान समय में मुख्य मार्ग पर डिवाइडर के बराबर के स्थान को जुगाड़ , ट्रैक्टर, टॉली, कारें सहित अन्य वाहन चालकों ने पार्किंग स्थल बना दिया है। इससे दिनभर मार्ग पर जाम की स्थिति विकराल रूप धारण करती जा रही है। इस संबंध में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा नगर में मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति का मुद्दा गंभीर है, पुलिस प्रशासन अधिकारियों से बात कर समस्या को दूर कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed