{"_id":"684c3ac2e64ea584750293dc","slug":"200-villag200-villagers-of-dhanaura-silvernagar-were-cheated-of-rs-1-croreers-of-dhanaura-silvernagar-were-cheated-of-rs-1-crore-baghpat-news-c-28-1-bag1001-133098-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: धनौरा सिल्वरनगर के 200 ग्रामीणों से एक करोड़ रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: धनौरा सिल्वरनगर के 200 ग्रामीणों से एक करोड़ रुपये की ठगी
विज्ञापन
-दस-दस लोगों की समिति बनाकर 40 माह तक जमा किए जा रहे थे रुपये
-ठगी करने वाला लापता होने पर ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की
फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। धनौरा सिल्वरनगर गांव के 200 ग्रामीणाों से एक करोड़ रुपये की ठगी करने के बाद ठग लापता हो गया। काफी समय बीतने के बाद भी रुपये नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने जांच कराने का आश्वासन दिया।
एसडीएम कार्यालय पहुंचे धनौरा सिल्वरनगर गांव निवासी यशपाल, रिंकू, पप्पू, पूरन, देवेंद्र आदि ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर दस-दस लोगों की समिति तैयार की, जिसमें गांव के 200 लोगों को जोड़ा गया। समितियों में शामिल लोगों को 40 माह तक रुपये जमा करने पर दस फीसदी लाभ मिलने का झांसा दिया। इसके बाद हर महीने लोगों से रुपये जमा किए गए। आरोप लगाया कि मई माह तक ग्रामीणों के एक करोड़ से अधिक रुपये जमा हो गए, इसके बाद जमा करने वाला लापता हो गया। उसके परिवार वाले वापस आने पर हिसाब करने की बात कह रहे हैं। उन्होंने ठगे गए रुपये वापस दिलाने की मांग की। एसडीएम अविनाश त्रिपाठी का कहना है कि जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।