{"_id":"5cb23149bdec22146453879f","slug":"191555181897-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा अष्टमी पर खेकड़ा में मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा अष्टमी पर खेकड़ा में मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
शक्ति सेवा दुर्गा पंखा समिति के तत्वावधान में दुर्गा अष्टमी पर मां दुर्गा की पंखा शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गयी। इस दौरान कलाकारों द्वारा निकाली विभिन्न भगवानों की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही।
शनिवार को खेकड़ा शहर में दुर्गा अष्टमी पर बैंड बाजों के साथ मां दुर्गा की शोभा यात्रा में भजन मंडली ने विभिन्न भजन व गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कृष्ण राधा, गणेश, शिव पार्वती एवं दुर्गा दरबार आदि की झांकी निकाली। शोभायात्रा मंडी गांधी गंज से शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य बाजार, पांडों की पुलिया, यादव चौक, भूमिया तथा रेलवे रोड से होते हुए शनिवार को देर रात बाबा काले सिंह मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान अशोक कुमार, राजू गुप्ता, अंकित कुमार, नितिन, विपिन शर्मा, पुनीत जैन, सुनील गुप्ता, अंशुल गुप्ता, प्रदीप शर्मा, राज कुमार, कुनाल सिंघल आदि रहे।