फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाईवे पर ट्रक में लगी आग, लाखों का नुकसान

हाईवे पर ट्रक में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sat, 23 Mar 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक में लगी आग, लाखों का नुकसान
हाईवे पर ट्रक में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग पर बड़ौली गांव में बुधवार रात होली दहन के दौरान एक पतंगा वहां से गुजर रहें ट्रक पर जा गिरा और ट्रक में आग लग गई। किसी तरह चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और बामुश्किल आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों की कीमत का सामान जल चुका था।

बुधवार रात एक ट्रक दिल्ली से परचून का सामान लेकर आ रहा था। ट्रक राकेश नाम का चालक चला रहा था। वह ट्रक लेकर दिल्ली से सहारनपुर के लिये जा रहा था। जब यह ट्रक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौली गांव के पास पहुंचा तो सड़क के किनारे ही लोग होली का दहन कर रहे थे। उसका एक पतंगा ट्रक पर गिर गया। कुछ समय बाद ही ट्रक में लदे सामान ने आग पकड़ ली। सड़क पर आग लगे ट्रक को देख सामने से आ रहे वाहन हाईवे के किनारे होते गए। इसी बीच, चालक ने ट्रक को बंद कर उससे कूदकर अपनी जान बचाई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। घंटों मशक्कत के बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ट्रक में लदा लाखों का परचून का सामान जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed