फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बच्चों को स्कूल जरूर भेंजे अभिभावक - डॉ. सत्यपाल

बच्चों को स्कूल जरूर भेंजे अभिभावक - डॉ. सत्यपाल

Mon, 11 Feb 2019 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को स्कूल जरूर भेंजे अभिभावक - डॉ. सत्यपाल
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने महामना मालवीय डिग्री कॉलेज में बसंत पंचमी पर पूजा अर्चना कर मां सरस्वती की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें। उन्होंने बालिका शिक्षा पर भी बल दिया।

नगर में स्थित महामना मालवीय डिग्री कॉलेज में रविवार को बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें सर्व प्रथम हवन यज्ञ हुआ। इसमें कॉलेज की प्रबंध समिति अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, सचिव ब्रिजेश शर्मा एवं प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार यजमान बने। इसके बाद पूजा अर्चना के बीच विधि विधान पूर्वक केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने स्वामी डालचंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन छात्र और छात्राओं को मां सरस्वती की वंदना करनी चाहिए। इससे निश्चित ही उन्हें शिक्षा व ज्ञान की प्राप्ति होगी। साथ ही उन्होंने कॉलेज में कंप्यूटर लैब खुलवाने, लाइटें लगवाने की भी घोषणा की। प्रबंध समिति के पदाधिकारियों, शिक्षकों ने उन्हें मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष संगीता धामा, डॉ. शेलेंद्र सिंह, ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा, देवेंद्र त्यागी, डॉ. सुरेश कौशिक, दिनेश शर्मा, गजेंद्र शर्मा, बैजनाथ शर्मा, डॉ. सुनील धीमान, श्रेयांस जैन, डॉ. भवानी रामचंद्रन, गजेंद्र गजानन, राकेश कौशिक, दीपक शर्मा, महेंद्र दत्त शर्मा, राजपाल सिंह, सरदार सिंह यादव, डॉ. मनोज धामा, घनश्याम दास शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, मनोज शर्मा, राजेंद्र शर्मा, प्रवेंद्र सिंह, संजय शर्मा, उमाशंकर शर्मा, जितेंद्र शर्मा, संजय वशिष्ठ, राधेश्याम शर्मा, डॉ. तरूण शर्मा, बिट्टू त्यागी, ब्रजभूषण शर्मा, कमल त्रिपाठी, गोपेश्वर दत्त पांडेय, देवेश शुक्ला, भूपेश कुमार, रविंद्र कुमार, जितेंद्र धामा, ध्रुव शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed