{"_id":"5c57459abdec22270f4fc8cb","slug":"191549223322-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में मना वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में मना वार्षिकोत्सव
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य और भाजपा नेता डॉ. अनिल अग्रवाल रहे। उन्होंने निधि से कॉलेज में निर्माण में सहयोग का भरोसा दिलाया।
कस्बा स्थित वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में रविवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य और भाजपा नेता डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा कि शिक्षित महिलाएं दो परिवार का गौरव बढ़ाती है। इस लिए महिला शिक्षा के लिए भारत सरकार विशेष सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए 20 लाख तक की राशिद प्रदान की जा रही है। कॉलेज इसका फार्म भरकर जमा कराए। इसकी के लिए धनराशि की व्यवस्था वह खुद करवाएंगे। उन्होंने डिग्री कॉलेज में जो भी भवन निर्माण में आवश्यकता होगी, उसके लिए वह प्रस्ताव बनाकर दें, उसकी पूर्ति कराई जाएगी। विशिष्ठ अतिथि प्रदीप गुप्ता गुवाहाटी ने अपनी दिवंगत माता की स्मृति में कक्ष का निर्माण कराया। जिसका उनके पिता लाला दयाचंद गुप्ता ने लोकार्पण किया। भविष्य में भी सहयोग का भरोसा दिलाया। मुख्य वक्ता सुरेश गुप्ता ने कहा कॉलेज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जो भी सहयोग होगा उसे किया जाएगा। कॉलेज के अध्यक्ष विनोद गोयल ने कहा कि सहयोग किया जाएगा। सचिव अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में बीकॉम, बीएससी हाम साइंस का नया पाठ्यक्रम शुरू हुआ है। अगले सत्र में एमए की शुरूआत करा रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सेवी चौधरी सुभाष चंद ने किया। कॉलेज की मेधावी और सांस्कृतिक प्रस्तुत करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल ने का आभार व्यक्त किया। कॉलेज समिति के अध्यक्ष चौधरी ईश्वर सिंह, पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, विनीत बंसल, अनिल गांधी, राकेश जैन, पंकज गुप्ता, दीपक गोयल, राजीव गोयल सभासद, रोहताश गुप्ता, डॉ. रामलाल, श्रीपाल वर्मा, संजय सैनी, एडवोकेट देवेंद्र आर्य, इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मंजू कौशिक मौजूद रही।