फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्काउट छात्रों ने किया अपनी कला का प्रदर्शन

स्काउट छात्रों ने किया अपनी कला का प्रदर्शन

Wed, 16 Jan 2019 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
स्काउट छात्रों ने किया अपनी कला का प्रदर्शन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव में स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया अनवारुल इस्लाम के प्रांगण में जमीयत उलेमा ए हिंद यूथ क्लब के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर का समापन मुख्य अतिथि जमीयत उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय सचिव मौलाना हकीमुदीन कासमी ने किया। इस मौके पर स्काउट छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परिचय पेश किया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस मौके पर मौलाना कासमी ने कहा कि युवाओं को जमीयत यूथ क्लब से जोड़कर राष्ट्र और मानव सेवा करने के लिए तैयार किया जाएगा। यूथ क्लब के सदस्य अपनी कला का सार्वजनिक तौर पर बड़ा प्रदर्शन करेंगे।
जमीयत उलेमा ए हिंद के महासचिव मौलाना महमूद मदनी साहब ने इसी सोच के साथ देश के विभिन्न हिस्सों में स्काउट प्रशिक्षण की जिम्मेदारी उठाई। इस मौके पर जमीयत उलेमा ए हिंद के जिला महासचिव हाफिज कासिम ने कहा कि आज के दौर में युवाओं को नैतिक, शिक्षा और मानसिक रूप से मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने बच्चों को समाजसेवा, देश प्रेम करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्काउट ट्रेनर मौ वासिल और सहयोगी कारी साबिर, हाफिज लियाकत ने कहा कि शिविर में भाग लेने वाले 41 छात्रों को आत्म सुरक्षा, अनुशासन, जीवन जीने की कला, सिद्धांत, चिन्ह, भलाई के कार्य करने की सीख और आपदा प्रबंधन सहित अन्य जानकारी दी। इस दौरान छात्रों को सेल्यूट ताली की जानकारी, तंबू लगाना, कैंप फायर, रस्सी से गांठें लगाने आदि का प्रशिक्षण दिया। साथ ही स्काउंड एंड गाइड के लिए बनाए गए नियमों के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

इस मौके पर मदरसे के मोहतमिम मुफ्ती मोहम्मद दिलशाद ने कहा कि नई पीढ़ी को सामाजिक और मानव सेवा के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से योग्य बनाता है। आज के दौर में युवाओं को नैतिक, शिक्षा और मानसिक रूप से मजबूत करने की जरूरत हैं। उन्होंने बच्चों को समाजसेवा, देश प्रेम करने के लिए प्रेरित किया। तीन दिन तक चले प्रशिक्षण शिविर में छात्रों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। इस मौके पर कारी साबिर, हाफिज लियाकत, मौलाना इकराम, मौलाना हारुन, हाफिज कय्यूम, कारी अनवार, कल्लू चौकीदार, अब्दुल रहमान, मौलाना नाजिम, चौधरी सलीम, मौ सालिम, तालिब, समीर आकिल, सद्दाम, मौलाना जमील, अब्दुल कय्यूम, आमिर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed