फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   देवी सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

देवी सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

Fri, 11 Jan 2019 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
देवी सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर
बागपत। बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वरनगर गांव के किसान देवी सिंह की हत्या के मामले में दो साल से फरार चल रहे मुख्य आरोपी और 15 हजार रुपये के इनामी ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। हत्याकांड का एक आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

धनौरा सिल्वर नगर गांव निवासी किसान देवी सिंह की पुलिस अभिरक्षा में 24 दिसंबर 2016 को खेत में आठ-दस लोगों ने गोलियों से भूनकर हत्या की। मृतक की पत्नी विद्या देवी ने सुनील पुत्र थान सिंह, सोहनवीर को नामजद व सात-आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने धनौरा सिल्वरनगर निवासी सोहनवीर व सिलाना निवासी सोनू को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। पुलिस विवेचना में सचिन, अंकित, बागी निवासी बामनौली, सन्नी सिवाया जनपद मेरठ, दीपक दायमपुर, विक्रांत बड़ौत, दुष्यंत लावड़, सुनील छपरौली के नाम प्रकाश में आए थे। पुलिस ने बरसाती, आनंद, देवकरण, गौरव निवासी धनौरा सिल्वर नगर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बिनौली पुलिस ने एक साल पहले आरोपी दीपक दायमपुर को एनकाउंटर में मार गिराया था। मुख्य आरोपी सुनील दो साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने सुनील पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था। बृहस्पतिवार को आरोपी ने सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी सुनील ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed