{"_id":"5c0ebbf6bdec2241903d8ce0","slug":"191544469494-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने मांगा हक, 10 दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने मांगा हक, 10 दिन का अल्टीमेटम
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बागपत। माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने डीआईओएस बृजेंद्र कुमार के साथ लंबित प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक की। प्रकरणों के समाधान को दस दिन का अल्टीमेटम दिया।
संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शिक्षक जिला पंचायत कार्यालय में एकजुट हुए। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार के साथ लंबित प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक की। अवगत कराया नई पेंशन स्कीम का दफ्तर में रख रखाव नहीं है। अनुदान, अक्तूबर और नवंबर माह का भुगतान, बोर्ड परीक्षा का भुगतान, 70 वर्ष तक के नियुक्त शिक्षकों को वेतन भुगतान और एक मार्च 2019 में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की पेंशन पत्रावली भी कार्यालय में जमा नहीं कराई जा रही है। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने ई - कुबैर प्रणाली से सिस्टम प्रभावित हो गया। अभी दस दिन इसी प्रकार चलता रहेगा। शेष प्रकरणों के बारे में जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसमें इंद्रपाल सिंह, डॉ. जाकिर हुसेन, मीडिया प्रभारी अजयराज शर्मा, जितेंद्र पाल, कुलदीप, राजेंद्र शर्मा, धर्मवीर सिंह, वासुदेव शर्मा, मनोज कुमार, सुधीर यादव आदि मौजूद रहे।