{"_id":"5be9d49abdec22696b239e38","slug":"191542050970-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुटिटयां खत्म, मरीजों की अस्पतालों में लगी भीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुटिटयां खत्म, मरीजों की अस्पतालों में लगी भीड
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पिछले कई दिन से चल रही त्योहारी सीजन की छुट्टियां के खत्म होते ही सोमवार को सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सीएचसी पर तो पर्चियां बनवाने को लेकर मरीजों के साथ आए परिजनों में कहासुनी तक हुई। हंगामे की स्थिति को देख सीएचसी अधीक्षक ने अन्य खिड़की खुलवाकर मरीजों की पर्चियां बनवाई। तब जाकर मरीज शांत हुए।
उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से दीपावली, गोवर्धन, भैया दूज सहित अन्य त्योहारी सीजन की छुट्टियां चल रही थी। लोगों के घर पर मेहमान आए भी और लोग भी अपने रिश्तेदारों के यहां पर भी पहुंचे। इस दौरान जमकर दावत चली। सोमवार को जैसे ही छुट्टियां खत्म हुई, वैसे ही मरीजों की सरकारी व निजी अस्पतालों में लाइनें लग गयी। सीएचसी पर तो सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ जमा रही। कई बार तो मरीजों के साथ आए परिजनों की आपस मेें कहासुनी भी हुई। हंगामे की स्थिति को देखकर सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक और ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक, धर्मेंद्र, मनोज, ओमवीर आदि ने अन्य खिड़की खुलवाकर अतिरिक्त कर्मचारियों को पर्चियां कटाने पर लगाकर शांत किया। मरीजों की संख्या अधिक होने पर चिकित्सकों ने शाम तक मरीजों की जांच तर दवा दी।