{"_id":"5bd4bef7bdec22699b149355","slug":"191540669175-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी सम्मानित
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
विजयी भव विद्यापीठ में शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमेें स्कूल परिसर में हुए सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया। चयनित खिलाड़ी अगले माह इंदौर मेें होने वाली प्रतियोगिता मेें भाग लेंगे।
समारोह का शुभारंभ चेयरमैन सतीश मान ने किया। उन्होंने बताया कि उप्र सॉफ्टबॉल संघ के सहयोग व जिला सॉफ्टबॉल संघ बागपत के तत्वावधान में 1 से 26 अक्तूबर तक सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का ट्रायल कराया। इस ट्रायल प्रक्रिया का परिणाम शनिवार को घोषित किया। इसमें स्कूल के 14 छात्र व 10 छात्राओं का चयन हुआ। चयनित छात्र-छात्राओं में सौरभ, आदित्य, वंश, नितिक, आदित्य, अमन, जुबैर, सागर, आर्यन, यश, शिवम, तनिष्क, नमन, अश्विनी कुमार, अंशिका, जहान्वी, प्रिया, अंशिका उर्फ कून्नू, रिया, शगुन, ऐंजल, कशिश, आरती, गौरी आदि रहे। सभी चयनित खिलाड़ी अगले माह 1 से 3 नवंबर तक इंदौर में होने वाली पोनी मिनी जूनियर अंडर-13 राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता मेें भाग लेंगे। चयनित खिलाड़ियों को चेयरमैन ने सम्मानित किया। खुशी जताने वालों में विवेक, कोच मोहसिन खान, यश नागर, पवित्री, राखी पाल, आर्यन, विनय वर्मा, चौधरी करतार सिंह, अरविंद बंसल आदि रहे।