{"_id":"5ba2a41e867a5501370efa5c","slug":"191537385502-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 सितंबर का दिन कर्मचारियों के लिए रहा काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 सितंबर का दिन कर्मचारियों के लिए रहा काला दिवस
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कर्मचारी, शिक्षक व अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली के बैनर तले कर्मचारियों ने 19 सितंबर को काला दिवस के रूप में मनाया। इस सरकार ने पुरानी पेंशन को रद्द किया था। कर्मचारियों ने विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
बुधवार को ब्लॉक में विभिन्न विभागों के कर्मचारी एकत्र हुए। संयोजक प्रमोद कुमार ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व पुरानी पेंशन के स्थान पर नई पेंशन स्कीम कानून को संसद में पास किया गया था। कर्मचारियों के हक का आज ही के दिन सरकार ने हनन किया था। केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार उनकी मांग को दरकिनार कर रही है, जिससे अधिकारियों व कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं होती है तो वह आंदोलन करेंगे। बीडीओ अमित कुमार, प्रमोद कुमार, कुलवीर ढाका, प्रेम कुमार, रवि कुमार, प्रमोद, विक्की, जयविन्द्र, विवेक शर्मा, मुकेश शर्मा, गंगाराम, ओरसपाल, सुरेशचंद, विनोद चौहान, जोनी चौधरी, देशपाल, राजबीर सिंह, सत्यपाल त्यागी मौजूद रहे।