{"_id":"5b996e11867a557fe9785ac4","slug":"191536781841-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी में तीरंदाजों ने साधा सटीक निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी में तीरंदाजों ने साधा सटीक निशाना
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। संस्कार विद्यापीठ स्कूल टीकरी में ब्लॉक स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें दाहा और धनौरा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य सुमन चौधरी ने किया। इस प्रतियोगिता के सब जूनियर इंडियन राउंड बालक वर्ग में धनौरा के हर्ष उज्ज्वल ने प्रथम, शुभम कुमार ने द्वितीय और हर्षित वेदवान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में दोघट की खुशी गोस्वामी प्रथम रही। सब जूनियर रिर्कव राउंड बालक वर्ग में दाहा के आर्यन राणा ने प्रथम स्थान हासिल किया। सब जूनियर कंपाउंड राउंड बालक वर्ग में हर्ष पंवार ने बाजी मारी। जूनियर इंडियन राउंड बालक वर्ग में दाहा के मोनू कुमार, धनौरा के उज्ज्वल अग्रवाल, अक्षय वेदवान क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहा।
कम्पाउंड राउंड बालक वर्ग में धनौरा का निशांत मलिक प्रथम, निखिल वेदवान द्वितीय और सत्यम वेदवान तृतीय रहा। सीनियर इंडियन राउंड बालक वर्ग में टीकरी का विपिन कुमार प्रथम, विजय वेदवान द्वितीय और पलड़ी का अंकुर तृतीय रहा। सीनियर रिर्कव राउंड बालक वर्ग में दाहा का अंकित राणा प्रथम, विकुल द्वितीय और प्रेरित वेदवान तृतीय रहा। इस मौके पर हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज टटीरी के क्रीड़ा अध्यक्ष विपिन राठी, सुशील राठी, मास्टर गजेंद्र सिंह धामा आदि मौजूद रहे।