{"_id":"5b92ca76867a557e876d83ec","slug":"191536346742-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ताओं ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया
बागपत। एसपी दफ्तर पर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके नाम से गलत आरटीआई डालने का आरोप लगाया। एसपी से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह वे रजिस्ट्री कार्यालय गए थे। जहां उन्हें पहले से ही एक व्यक्ति रजिस्ट्री बुक कराता हुआ मिला। इस दौरान रजिस्ट्री बाबू ने एक लिफाफा एडवोकेट की ओर बढ़ाते हुए कहा कि तुम्हारे नाम से ही एक रजिस्ट्री रखी है। उन्होंने लिफाफा देखा तो अपनी रजिस्ट्री न होने का हवाला देते हुए पूछताछ शुरू कर दी। यह रजिस्ट्री पहले से ही बैठे व्यक्ति ने कराई थी। अधिवक्ता ने व्यक्ति से पूछताछ की तो वह अपने नाम और पते को लेकर गुमराह करता रहा। उसी दिन दोपहर के समय आरोपी ने पीड़ित को फोन किया तथा अपना का नाम नितिन जैन बताया। उसकी ड्रग इंस्पेक्टर से कुछ दिन पूर्व विवाद हो गया था। उसने अधिवक्ता के नाम से आरटीआई डाली है। उन्होंने इस मामले में एसपी को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान नरेन्द्र पंवार, प्रदर्शन त्यागी, हरेन्द्र तोमर, ब्रजपाल शर्मा, रोमिश चौधरी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।