{"_id":"5b884c7d42c792465f7cfce7","slug":"191535659133-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका में बागपत के खिलाड़यों का गोल्डन दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीलंका में बागपत के खिलाड़यों का गोल्डन दांव
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। श्रीलंका में आयोजित द्वितीय साउथ एशियन खेलों में बागपत के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। किशनपुर बराल के एथलीट रितिक ने 200 और मोहसिन ने 1500 मीटर में स्वर्ण पदक झटका। जबकि कुरड़ी का हिमांशु कौशिक बास्केटबाल का स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में शामिल रहा। कामयाबी पर खिलाड़ियों के गांव में खुशी का माहौल है।
भारतीय खेल विकास बोर्ड से जुड़े कोच मुकेश शर्मा ने बताया कि श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 25 से 27 अगस्त तक द्वितीय साउथ एशियन खेलों का आयोजन किया। भारतीय खिलाड़ियों के दल में किशनपुर बराल गांव के एथलीट रितिक ने 200 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 1500 मीटर स्पर्धा में किशनपुर बराल के ही मोहसिन ने भी स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की कामयाबी से गांव में खुशी का माहौल है।
इसके अलावा छपरौली के कुरड़ी नांगल गांव के हिमांशु कौशिक को भारतीय बास्केटबाल टीम में शामिल किया । इस खेल में भी भारत की टीम को स्वर्ण पदक हासिल हुआ। कोच मुकेश शर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों की कामयाबी से नई उम्र के खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। कोलंबो से वापस लौटने पर खिलाड़ियों को खेल विकास कार्यालय के दिल्ली दफ्तर में अभिनंदन किया । तीनों खिलाड़ियों ने परिवार और कोच को कामयाबी का श्रेय दिया है।