{"_id":"5b7daefc42c792466049a6fd","slug":"191534963452-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरपुड़ा में दो मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरपुड़ा में दो मवेशियों की मौत
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरपुड़ा में दो मवेशियों की मौत
दोघट। निरपुड़ा गांव में एक सप्ताह से पशुओं में फैली बीमारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को बीमारी से दो मवेशियों की मौत हो गई। ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। पशु पालन विभाग बीमारी के प्रति गंभीर नहीं दिख रहा।
निरपुड़ा गांव में एक सप्ताह में किसी अज्ञात बीमारी से एक दर्जन मवेशियों की मौत हो चुकी है। पशु पालन विभाग बीमारी को कंट्रोल नहीं कर पा रहा है। बुधवार को पशु पालक सत्यपाल और सतेंद्र की एक-एक भैंस की बीमारी के चलते मौत हो गई जबकि दर्जनों पशु बीमार है। इसे लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। ग्रामीण का कहना है कि पशु पालनविभाग इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पूर्व प्रधान कृष्णपाल राणा ने बताया कि कई बार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को बीमारी से अवगत कराया गया। उन्होने बामनौली व बिनौली पशु स्वास्थ्य उपकेंद्रों से पशु चिकित्सकों को भेजे। एक दिन गांव में घूमने के बाद पशु चिकित्सक वापस नहीं आए। उन्होंने बीमारी की रोकथाम की मांग की।