{"_id":"5b68a3a94f1c1b9b3e8b593e","slug":"191533584297-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी शोध छात्र- छात्राओं को विदाई दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी शोध छात्र- छात्राओं को विदाई दी
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
फतेहपुर पुट्ठी स्थित श्री साईं ग्लोबल एकेडमी में सोमवार को विदाई समारोह हुआ। इसमें अमेरिका की हम्बोल्ट यूनिवर्सिटी के शोध के विद्यार्थियों को समारोह में पहुंचे अतिथियों ने विदाई दी।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका की कैलिफोर्निया स्थित हम्बोल्ट यूनिवर्सिटी के शोध विद्यार्थियों ने दिल्ली के लेडी इरविन कॉलेज की छात्राओं के साथ जल संरक्षण पर बागपत जनपद में महीनों रहकर शोध किया। इस दौरान उन्होंने हमारी संस्कृति और सभ्यता को बखूबी जाना पहचाना। उन्होंने कहा कि हमारे युवा छात्र छात्राएं भी इनसे प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े।
इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, वेलकम गीत, ओ माई इंडिया आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर दल का नेतृत्व कर रहे प्रोफेसर लोनी ग्राफमन और डॉ. मीनल राणा ने अपने यहां प्रवास के दौरान मिले अनुभवों को साझा किया और भारतीय कल्चर को बेमिसाल बताया। समारोह में अतिथियों ने लारेंज, एना, जैस्मीन, ग्लोरिया, सृस्टि, उमा, उमंग, तन्वी, कैन, किम, हैली, अर्शिया, हिमानी, आरुषि, आकांक्षा आदि शोध विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न, धार्मिक ग्रंथ भगवत गीता और गिफ्ट देकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह ने की। संचालन प्रवक्ता अरुण मलिक ने किया। इसमें पूर्व चेयरमैन अनिल मलिक, प्रोफेसर हरपाल सिंह, पीतम सिंह वर्मा, चरण सिंह मलिक, अनु मलिक, अनुज मलिक, हरद्वारी आर्य, राजीव, दीपक, अमित आदि रहे।