फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ईख की फसल पर मिली बग रोग

ईख की फसल पर मिली बग रोग

Thu, 26 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
ईख की फसल पर मिली बग रोग
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में ईख की फसल को बीमारियों ने जकड़ना शुरू कर दिया। फसल की ग्रोथ रुक गई है। किसान परेशान हैं। किसानों ने जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह को इससे अवगत कराया। उन्होंने टीम को भेजकर इसकी जांच कराई और किसानों को बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

मौसम बदलने से फसलों में कीड़े और रोग लगने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है। इसी मौसम परिवर्तन के कारण सरूरपुर कलां गांव में ईंख की फसल रोग की चपेट में आ गई है। यह रोग निरंतर फैलता जा रहा है। इससे फसल की बढ़ना रुक गया है। किसान सुभाष नैन ने अन्य किसानों के साथ जिला कृषि अधिकारी सूर्यप्रताप सिंह को इस रोग के बारे में बताया। जानकारी दी पत्तियों पर सफेद रंग के धब्बे बन गए है। इससे फसलों की ग्रोथ रुक गई है। यह रोग किस वजह से हुआ है इसका कोई भी कारण समझा में नहीं आ रहा है। किसानों को चिंता सताने लगी है। किसानों ने इस रोग से निजात दिलाने की मांग की। जिसके बाद जिला कृषि अधिकारी ने टीम को गांव में भेजकर रोग के बारे में जांच पड़ताल कराई। कृषि अधिकारी ने बताया कि यह रोग मिली बग है। किसी भी तरह की टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। बरसात के मौसम में अपने आप खत्म हो जाता है। दवा के छिड़काव से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed