फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पॉलिथीन बंद, अब थैला लेकर जाएं बाजार

पॉलिथीन बंद, अब थैला लेकर जाएं बाजार

Mon, 16 Jul 2018 01:10 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन बंद, अब थैला लेकर जाएं बाजार
बड़ौत (बागपत)। सरकार ने पॉलिथीन के उपयोग और इसके निर्माण पर पाबंदी लगा दी है। रविवार को नगरपालिका ने पॉलिथीन प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए जन-जागरुकता अभियान चलाया और लोगों से पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

15 जुलाई से सरकार ने 50 माइक्रॉन तक की पॉलिथीन के उपयोग पर पाबंदी लगा दी। यदि इसके बाद भी कोई पॉलिथीन खरीदता-बेचता पकड़ा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। सरकार के इस आदेश की भनक लगने के बाद से ही कई दुकानदारों ने पॉलिथीन की बिक्री बंद कर दी, लेकिन अब भी बहुत से व्यापारी पॉलीथिन बेचने और खरीदने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, रविवार को एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी और नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अमित राणा ने लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को नगर में एनाउसमेंट के साथ-साथ जन-जागरूकता अभियान चलवाया और लोगों व दुकानदारों से पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दुकानदार अनिल जैन ने कहा सरकार का यह कदम सराहनीय है। इसके साथ ही आम उपभोक्ताओं को जागरूक करने की जरूरत है। दुकानदार सुनील ने कहा जब से पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगने की सूचना सुनी, तभी से मंगाना बंद कर दिया। व्यवसाय तो प्रभावित होगा ही। दुकानदार अनुज कश्यप ने कहा अब दूध, दही सिल्वर फॉयल की थैली में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed