{"_id":"5b37db384f1c1b12658b46b1","slug":"191530387256-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाहा स्कूल से जल निकासी को डीपीआरओ से मिले बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाहा स्कूल से जल निकासी को डीपीआरओ से मिले बीईओ
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दाहा गांव प्राइमरी स्कूल से गंदे पानी निकालने के लिए बिनौली और बड़ौत खंड शिक्षा अधिकारी डीपीआरओ से मिले। वहां की समस्या से अवगत कराया। बताया कि सोमवार को स्कूल खुल जाएंगे, लेकिन वहां पर हालत खराब है। समय रहते समस्या का हल नहीं हुआ तो पढ़ाई प्रभावित होगी।
दाहा गांव में प्रधान की ओर से तालाब की खुदाई कराई जा रही है। तालाब में पानी न पहुंचे, इस लिए सभी नाले नालियों को बंद करवा दिया है। गांव में जल भराव की समस्या है। इस समस्या प्राथमिक विद्यालय भी अछूता नहीं रहा। स्कूल परिसर ने तालाब का रूप धारण कर दिया है। स्कूल खुलने में रविवार का दिन शेष है, लेकिन जलभराव की समस्या ने व्यवस्था चौपट कर दी है। पानी निकालने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। शनिवार को बिनौली खंड शिक्षा अधिकारी सतीश शर्मा और बड़ौत खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार वर्मा जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा से मिले। उन्हें समस्या बताई। बताया कि जल्द स्कूल से पानी नहीं निकाला तो बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। डीपीआरओ अलोक शर्मा ने दोनों बीईओ को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।