{"_id":"5af354bd4f1c1bed778b786d","slug":"191525896381-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या पर शोक संवदेना देने पहुंचे जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या पर शोक संवदेना देने पहुंचे जयंत चौधरी
Updated Thu, 10 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
कांग्रेस नेता हाजी अनीस कुरैशी के बेटे शाकिब की मौत के बाद रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी कश्यप चौपाल के नजदीक उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें शोक संवेदना दी। वहां लोगों ने इस मामले मेें पुलिस की लापरवाही की शिकायत की तो जयंत ने एसपी से मोबाइल पर बातचीत की। उन्होंने परिवार को बृहस्पतिवार को दिल्ली बुलाया और आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय दिलाया जाएगा।
जयंत चौधरी से लोगों ने कहा कि पुलिस शाकिब की मौत की वजह नाले मेें गिरना बता रही है, जबकि कॉल डिटेल के अनुसार उसे बुलाकर हत्या की गई है। इस पर जयंत चौधरी ने एसपी से फोन पर बातचीत कर मामले को गंभीरता से लेने को कहा और लोगों को आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। जयंत चौधरी ने परिजनों को बृहस्पतिवार को अपने आवास पर दिल्ली बुलाया है, जहां पर वह अधिकारियों से बातचीत करेंगे। इस मौके पर हाजी जमीरुद्दीन अब्बासी, सभासद डा. इरफान मलिक, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, अजय तोमर, रालोद नेता अश्वनी तोमर, अमीन नगर सराय के चेयरमैन मांगेराम, सुरेश राणा, सुखवीर सिंह गठीना, विकास बछौड़ मौजूद रहे।