{"_id":"5af353004f1c1b61098b8da2","slug":"191525895936-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री के दौरे से पहले गुयाना पहुंचे डॉ सत्यपाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले गुयाना पहुंचे डॉ सत्यपाल सिंह
Updated Thu, 10 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन विकास, जल संसाधन और गंगा संरक्षण राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह चार दिन की यात्रा पर गुयाना पहुंच गए हैं। इस साल के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुयाना यात्रा से पहले डॉ. सत्यपाल सिंह की यात्रा महत्वपूर्ण है। दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को नया आकार मिलेगा। गुयाना पहुंचने पर उनका अभिनंदन किया गया।
केंद्र सरकार के संपर्क कार्यक्रम के तहत डॉ. सत्यपाल सिंह 11 मई तक गुयाना की यात्रा पर पहुंच गए हैं। सहकारी गणराज्य के राष्ट्रपति डेविड ए ग्रेंगर से मुलाकात करेंगे। असलियत में गुयाना के राष्ट्रपति ने भारत आकर अंतरराष्ट्रीय सौर संगठन बनाने के लिए समर्थन दिया था। अब करीब 20 साल बाद इस साल के आखिर में भारत के किसी प्रधानमंत्री का गुयाना दौरा होगा। मोदी के दौरे से पहले डॉ. सत्यपाल सिंह दोनों देशों के आपसी संबंधों और दौरे के लिए रूपरेखा तैयार करेंगे। जार्ज टाउन में भारतीय उच्चायुक्त ने डॉ. सत्यपाल सिंह की अगवानी की। इस दौरे में वह गुयाना के विभिन्न विभागों के मंत्रियों, उप प्रधानमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से अलग-अलग मुलाकात करेंगे।