{"_id":"5ae76fd54f1c1b330a8b7754","slug":"191525116885-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इदरीशपुर में विद्युत कटौती से मचा हा-हाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इदरीशपुर में विद्युत कटौती से मचा हा-हाकार
Updated Tue, 01 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। इदरीशपुर गांव में अघोषित विद्युत कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। एक-दो घंटे ही बिजली सप्लाई मिल रही है। बिजली न आने से खेतों में खड़ी फसल सूखने लगी है। नाराज ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले से दस दिन से विद्युत कटौती की जा रही है। एक से दो घंटे बिजली सप्लाई दी जाती है और वह भी किस्तों में। बिजली न आने से खेतों में खड़ी फसल सूखने लगी है। गन्ना बुवाई का समय चल रहा है। लेकिन बिजली नहीं आने से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। वहीं गांव में भी पेयजल संकट गहरा गया है। बिजली के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा यदि शीघ्र विद्युत व्यवस्था सुचारु नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इनमें पप्पू, सोराज, वीरेंद्र, राजेंद्र, ओमवीर, हरेंद्र, सतपाल, महीपाल, राहुल, राज कुमार आदि रहे।