{"_id":"5ad79eb64f1c1ba67f8b5568","slug":"191524080310-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली पड़े एटीएम, ग्राहकों को उठानी पड़ रही परेशानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली पड़े एटीएम, ग्राहकों को उठानी पड़ रही परेशानियां
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। नगर में स्थित विभिन्न बैंकों के अधिकांश एटीएम एक सप्ताह से खाली पड़े हैं, जिस कारण रुपये निकालने को लेकर ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी ग्राहक रुपये निकालने को लेकर इधर-उधर चक्कर काटते रहे, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
बैंक अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा हजारों बैंक खाताधारकों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से दो या तीन बैंकों के एटीएम को छोड़कर किसी भी बैंक के एटीएम पर कैश नहीं है। जिन एटीएम में कैश है वहां पर भी ग्राहकों को लिंक व तकनीकी खराबी के चलते रुपये निकालने को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी रमेश, सुमित, दीपक, बबलू, मोहित ने बताया कि वे किसी काम से बड़ौत आए थे। सोचा था कि बड़ौत पहुंचने पर किसी न किसी एटीएम से कैश निकाल लेंगे, लेकिन यहां दर्जनों एटीएम होने के बावजूद कैश नहीं निकल पा रहा है। उन्होंने बैंक अधिकारियों से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग उठाई। उधर, सिंडिकेट बैंक शाखा बिनौली रोड के शाखा प्रबंधक आशीष का कहना था कि कभी-कभी तकनीकी खराबी के चलते ऐसी परेशानी हो जाती हैं अन्यथा हर समय एटीएम मेें कैश रहता है।