फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   संपूर्ण समाधान दिवस में 18 शिकायतों में से चार का निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में 18 शिकायतों में से चार का निस्तारण

Wed, 04 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस में 18 शिकायतों में से चार का निस्तारण
बागपत। संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ चांदनी सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। 18 शिकायतों में से चार का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को संपूर्ण कैतीपुरा मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कस्बे में अवैध रूप से पशु पैठ संचालित की जा रही हे, जिससे कालोनी में गंदगी का अंबार रहता है। उन्होंने पशु पैठ बंद कराने की मांग की। इसमें नम, अहसान और अन्य लोग मौजूद रहे। गढ़ी कलंजरी गांव निवासी संजय चौहान ने बताया कि आवास बनाने के लिए उसने आवेदन किया था, जिसमें उसका चयन हुआ था। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी धनराशि नहीं मिली है। अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी लख्मीचंद ने बताया कि मछली पालन के लिए तालाब खोदे गए थे, जिसमें नगर पंचायत का पानी जाता है। बताया कि एक ही तालाब में पानी खोल रखा है, जिस कारण गंदा पानी खेतों में भर गया है। गेहूं की फसल बर्बाद होती जा रही है। इन मांगों के सहित 18 फरियादी पहुंचे, जिनमें से चार का सीडीओ ने मौके पर ही निस्तारण करा दिया। वहीं संबंधित अधिकारियों को समय पर शिकायतों का समाधान कराने के निर्देश दिए।


पुलिस नहीं कर रही आरोपियों को गिरफ्तार
बागपत। ईदगाह रोड निवासी सुंदरी ने संपूर्ण समाधान दिवस पहुंचकर सीडीओ से शिकायत की। आरोप लगाया कि चार युवकों ने उसके साथ मारपीट की। जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लगातार फैसले का दबाव बना रहे है। जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सीडीओ चांदनी सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed