{"_id":"5aba9f814f1c1b324e8b4a49","slug":"191522179969-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौरा वासी असामाजिक तत्वों से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनौरा वासी असामाजिक तत्वों से परेशान
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। धनौरा सिल्वरनगर गांव में असामाजिक तत्वों से लोग परेशान हैं। स्कूल की दीवार से लेकर किसानों की सिंचाई नालियों तोड़ दी गई। नलकूपों पर शराब का सेवन करते हैं। इससे गांव के लोग पहरा देने को मजबूर हो गए है। गांव के सत्येंद्र राणा, सुखपाल, रामकुमार, धर्मवीर सिंह, अजब सिंह और राजकुमार ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने इंटर कॉलेज की दीवारों को तोड़ दिया है। खेतों में सिंचाई के लिए बनाई गई नालियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है। रात में असामाजिक तत्व नलकूपों पर बैठकर शराब पीते हैं। कई बार पुलिस प्रशासन से लिखित और मौखिक इसकी शिकायत कर चुके है, कोई सुनवाई नहीं होती। जिस कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हो गए है। किसानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस कारण रात के समय किसान पहरा देने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन