{"_id":"5aba9e7f4f1c1b21578b6e73","slug":"191522179711-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के इलाज में लापरवाही पर युवक ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां के इलाज में लापरवाही पर युवक ने किया हंगामा
Updated Wed, 28 Mar 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला अस्पताल में मां के इलाज में देरी होने पर युवक ने चिकित्सक को जान से मारने की धमकी दे डाली। इसे लेकर अस्पताल में खूब हंगामा हुआ। बाद में महिला का इलाज शुरू करने पर मामला शांत हुआ। इस संबंध में चिकित्सक ने पुलिस से शिकायत की है।
लधवाड़ी गांव निवासी एक महिला ने मंगलवार की सुबह घर में झगड़ा होने पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगडने पर बेटा उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में महिला के इलाज में थोड़ी देरी होने पर युवक भड़क गया और वह डॉ. राजेश कुमार के रूम में घुस गया और धमकी दी कि डॉक्टर साहब यदि मेरी मां को कुछ हो गया तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा। इस पर चिकित्सक व युवक के बीच नोक-झोंक हुई। हंगामा होता देख भीड़ जमा हो गई। बाद में महिला का इलाज शुरू कराया गया। इस संबंध में चिकित्सक ने पुलिस से शिकायत की है। वहीं डॉक्टर को धमकी देने पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि अस्पताल में पुलिस सुरक्षा नहीं है। अस्पताल में पुलिस सुरक्षा के बंदोबस्त किए जाए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा मामला है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।