फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मदरसे में फहराया तिरंगा, खट्टा में निकाली तिरंगा यात्रा

मदरसे में फहराया तिरंगा, खट्टा में निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 28 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
मदरसे में फहराया तिरंगा, खट्टा में निकाली तिरंगा यात्रा
अमीनगर सराय (बागपत)। क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मदरसे और नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन मांगेराम यादव ने झंडारोहण किया। अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम हुए। मदरसा अल अमन बसौद में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, कविताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों ने प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य उमा शर्मा ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। सह अध्यापिका अंजुम , तरन्नुम , निदा, संगीता , शहजाद आदि रहे । महा क्रंति ग्राम बसौद में युवा चेतना मंच के सदस्यों ने प्रभात फेरी निकाली । मंच महासचिव समीर सत्तार अहमद ने गणतंत्र दिवस का महत्व बताया। जाकिर , डॉ. तस्लीम, बाबर, शहजाद, यूनुस, नय्यूम, उम्मेद , यासीन, अब्दुल हकीम, इरशान ,डॉ. अखंड प्रताप, चरण सिंह, मोनू उपस्थित रहे। पब्लिक स्कूल मुकारी में मुख्य अतिथि अवर अभियंता विपिन त्यागी ने ध्वजारोहण किया। प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन विनोद कुमार ने ध्वजारोहण किया। इसमें ईओ सूर्यप्रकाश, अंकित शर्मा, यशपाल, रोहित, राजीव गोयल उपस्थित रहे। मदरसे में चेयरमैन विनोद कुमार ने झंडारोहण किया। संचालन हाजी मौलवी जहीर अहमद ने किया।
विज्ञापन


मेधावियों को किया पुरस्कृत
बागपत। पालिका कार्यालय में चेयरमैन रोजूद्दीन एडवोकेट ने झंडारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन के मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इसमें विकास शर्मा, शिवराज, रालोद नेता अहमद हमीद, सभासद अहसान, ईओ ललित आर्य, हाजी नईम और जाकिर मौजूद रहे। बसपा के जिला कार्यालय में गणतंत्र दिवस मना। इसमें मंडल जोन कॉर्डिनेटर अनिल टांक, विक्रम भाटी, जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, जिला महासचिव सत्येंद्र मौर्य, डॉ श्याम सुंदर हरित, राज कुमार कटारिया, ओमप्रकाश कश्यप, डॉ ओमपाल, अशोक नैन, बबलू कौशिक, यासीन सलमानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीकरी में खिलाड़ियों को सम्मानित किया
दोघट (बागपत)। टीकरी कस्बे में गणतंत्र दिवस पर आपकी अपनी समिति ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया । इस दौरान कबड्डी खिलाड़ी बालिका वर्ग में मीनाक्षी, अंकुश, निक्की, प्रियंका मोनिका, अंशु एवं बालक वर्ग में दीपक, अभय, जयंत, अनुज, विक्की और बैडमिंटन खिलाड़ी बालक वर्ग सदा शिव, सागर को सम्मानित किया । खिलाड़ियों के साथ साथ कबड्डी टीम के कोच मदन पाल और मोहने कुमार को भी सम्मानित किया । समिति के अध्यक्ष अरूण राठी ने बताया खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तर पर कई बार कस्बे का नाम रोशन किया है। इसकी अध्यक्षता मास्टर महेंद्र सिंह ने की। इसमें मास्टर मांगेराम, वेदव्रत आर्य, सौरव राठी, पप्पू राठी, सुधीर राठी, विकास राठी, शिवकुमार राठी, प्रदीप राठी, रोहित राठी, अनुज राठी, उदय राठी, गगन राठी, सुमित राठी, अर्जुन राठी, गुड्डू आर्य, कृष्ण, दीपक कुमार आदि आदि रहे।


खट्टा में निकाली गई तिरंगा यात्रा
चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रह्लादपुर गांव में तिरंगा यात्रा निकाल कर झंडा फहराया। मुख्य अतिथि 90 वर्षीय सूबेदार ओम सिंह रहे। अहिंसा सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश जैन, तिलक राम, भगत , गोपाल शर्मा, अभिषेक, मनु, शेर सिंह, विकास रावत, राजू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed