{"_id":"5a381a924f1c1b97678c27f7","slug":"191513626258-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशुल्क महा स्वास्थ्य कैंप में 1050 मरीजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशुल्क महा स्वास्थ्य कैंप में 1050 मरीजों की जांच
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निशुल्क महा स्वास्थ्य कैंप में 1050 मरीजों की जांच
बड़ौत (बागपत)।
छछरपुर गांव में रविवार की देर शाम तक चले निशुल्क स्वास्थ्य महा कैंप में 1050 मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। जबकि कई मरीजों को आप्रेशन के लिए दिल्ली भेजा गया।
आयोजित शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट, रामपाल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में बावली, मलकपुर, छछरपुर, रूस्तमपुर, किशनपुर बराल, ढ़िकाना, जौनमाना आदि जगहों से सैकड़ों मरीजों ने बढ़ चढ कर भाग लिया। ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने बताया कि दिल्ली के एकेडी जैन मेमोरियल हास्पिटल से आए 30 चिकित्सकों की टीम के पैनल ने खांसी, बुखार, जुकाम, सांस संबंधित रोगियों, चर्म रोग, पेट संबंधित रोगियों, गर्भवती महिलाओं, कुपोषित बच्चों एवं गांव के बुजुर्गों की निशुल्क जांच की। करीबन 1050 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाईयां बांटी गई। 50 मरीजों को सांस, पेट संबंधित व आंखों संबंधित रोगियों को आप्रेशन के लिए चयनित कर दिल्ली लेजाया गया। शिविर के अंत मेें चिकित्सकों के पैनल को ग्राम प्रधान ने शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर को सफल बनाने में दहल सिंह, सुधीर, पवन, ललित, अजित, बिमला देवी, फूल सिंह का सहयोग रहा।