{"_id":"5a32ccfa4f1c1bce408bd18d","slug":"191513278714-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहित जोड़े को शादी की प्रत्येक वर्षगांठ पर पौधा रोपण का संकल्प दिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहित जोड़े को शादी की प्रत्येक वर्षगांठ पर पौधा रोपण का संकल्प दिलाया
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
तिलवाड़ा गांव में विवाह संस्कार में पौधरोपण संस्कार अभियान के तहत नवदंपति को पौधा भेंटकर नवविवाहित जोड़े को शादी की प्रत्येक वर्षगांठ पर पौधरोपण करने का संकल्प दिलाया।
पौधरोपण अभियान के तीसरे चरण विवाह संस्कार में पौधरोपण संस्कार अभियान के तहत बृहस्पतिवार को तिलवाड़ा में नवदंपति ज्योति सुपुत्री विजय पाल निवासी तिलवाड़ा (बागपत) एवं दीपक सुपुत्र विरेंद्र निवासी अलावलपुर (बागपत) को पौधा भेंटकर नवविवाहित के जीवन की मंगलकामना कर समाजसेवी आरआरडी उपाध्याय ने नवदंपति को शादी की प्रत्येक वर्षगांठ पर पौधा रोपण का संकल्प दिलाया । संस्कार के समय समाजसेवी उपाध्याय ने शादी, जन्मदिन सहित अन्य पवित्र अवसरों पर पौधरोपण करने की अपील की। इसमें सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र चौहान तुगाना, मा. मुकेश, सोनू, लाला, अशोक, विजय पाल, विरेंद्र, सचिन, खुशी, फोटोग्राफर बिटू, साक्षी,अन्नू, लता, संतोष आदि रहे।