फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ प्रदर्शन

ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 09 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ प्रदर्शन
ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

बड़ौत। कोताना गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव पर शौचालयों के निर्माण और अन्य विकास कार्यों में लाखों के गोलमाल का आरोप लगाया। उनकी ब्लाक कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई।
ग्रामीणों के अनुसार पांच साल से अधिक समय से पूर्व पंचायत ने ग्राम पंचायत सचिवालय का निर्माण कराया था। लेकिन दो साल से अधिक समय बीतने पर भी अब तक एक भी बैठक नवनिर्मित सचिवालय में नहीं हुई है। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान अपने निजी आवास पर गोपनीय और फर्जी बैठक कर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं। सरकार से ग्राम सचिवालय के लिए मिलने वाले धन को ग्राम प्रधान अपने आवास पर खर्च कर रहा है। शासन द्वारा संचालित विकास कार्य योजनाओं का भी गरीबों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि शौचालय निर्माण में भी प्रधान और सचिव ने काफी हेराफेरी की है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों की ब्लाक कर्मचारियों से भी नोकझोंक भी हुई। बाद मेें ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी ब्लॉक मुख्यालय पर दिया। प्रदर्शन करने वालों में आसमां, शकील, दिलशाद, मोमीन, शहाजहां, राजीव आदि शामिल रहे। उधर, बीडीओ प्रेमचंद का कहना था कि शिकायत मिली है। आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बालेश्वर और ग्राम सचिव प्रिंस जैन ने आरोपों को गलत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed