फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मलकपुर के दंगल में विदेशी महिला पहलवान दिखाएगी दावपेंच

मलकपुर के दंगल में विदेशी महिला पहलवान दिखाएगी दावपेंच

Sat, 25 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
मलकपुर के दंगल में विदेशी महिला पहलवान दिखाएगी दावपेंच
मलकपुर के दंगल मेें दांवपेंच आजमाएंगी विदेशी पहलवान
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। मलकपुर गांव में 27 नवंबर को होने वाले स्वर्गीय चौधरी महावीर सिंह विशाल दंगल में विदेशी महिला पहलवान अपने दाव-पेंच दिखाएगी। दंगल की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। नई मंडी स्थित डा. प्रताप लोयन के प्रतिष्ठान पर हुए कार्यक्रम मेें दंगल को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। साथ ही बाहर से आने वाले पहलवानों और अतिथियों के रहन-सहन और खानपान की व्यवस्था पर मंथन किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कृष्णपाल और डा. प्रताप लोयन ने बताया कि हर साल एशियन चैंपियन महाबली सुभाष पहलवान अपने पिता स्वर्गीय चौधरी महावीर सिंह की याद में महिला एवं पुरुष दंगल का आयोजन करते हैं। इस बार भी दंगल होगा। दंगल का मुख्य आकर्षण केंद्र इस बार विदेशी महिला पहलवान और पुरुष पहलवान होंगे जो अपने दांव-पेंच से एक-दूसरे को पटखनी देंगे। रूस, ब्रिटेन सहित अन्य देशों से भी इनामी पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। इस आयोजन में सबसे बड़ी कुश्ती एक लाख रुपये की होगी। दूसरी कुश्ती 51 और तृतीय कुश्ती 25 हजार रुपये की रहेगी। इसके अलावा 11-11 हजार रुपये की कुश्तियां कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed