फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मनस्संज्ञिनी को अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का न्यौता मिला

मनस्संज्ञिनी को अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का न्यौता मिला

Thu, 23 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
मनस्संज्ञिनी को अंतर्राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का न्यौता मिला
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी और हिंडन नदी पुनर्जीवन परियोजना की ब्रांड एंबेसडर मनस्संज्ञिनी (12) श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आगामी माह में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस में भाग लेगी।

पर्यावरणविद् मनस्संज्ञिनी चीनी कम चीनी बंद अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। पर्यावरणविद् को संयुक्त राष्ट्र संघ के सानिध्य में श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में पांच और छह दिसंबर को होने वाली अंतरराष्ट्रीय कान्फ्रेंस में एकमात्र बाल प्रतिनिधि एवं वक्ता के रूप में भाग लेने का निमंत्रण मिला है। कान्फ्रेंस की आयोजक संस्था इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नॉलेज मैनेजमेंट के वरिष्ठ अधिकारियों ने मनसं्सज्ञिनी से गरीबी उन्मूलन एवं सतत विकास के विषय में विचार भेजने को कहा। मनस्संज्ञिनी 90 देशों के पर्यावरणविदों और नीति निर्धारकों के समक्ष गरीबी उन्मूलन एवं सतत विकास पर विचार प्रस्तुत करेगी। इस निमंत्रण पत्र के मिलने के बाद मनस्संज्ञिनी के पिता संदीप चौधरी और मां मनीषा चौधरी के साथ ही नगरवासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed