{"_id":"5a0754f44f1c1b72548bc6b9","slug":"191510429940-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब माता कालोनी में गई बुखार से बच्ची की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब माता कालोनी में गई बुखार से बच्ची की जान
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जनपद में बुखार का कहर जारी है। एक के बाद एक की जान जा रही है। शनिवार सुबह माता कॉलोनी की सात वर्षीय बच्ची की बुखार से मौत हो गई। इससे पहले डेढ़ दर्जन मरीजों की बुखार के कारण जान जा चुकी है।
बागपत की माता कॉलोनी निवासी जाहिद की बेटी अलीसा (7) पिछले एक सप्ताह से बुखार से ग्रस्त थी। परिजनों ने उसका निजी चिकित्सक से इलाज कराया। हालत में सुधार न होने पर दो दिन पहले जिला अस्पताल लेकर गए। वहां पर सहीं इलाज न मिलने के कारण वापस घर ले आए । उसके बाद उसको शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया । वहां पर उसका उपचार चल रहा था। शुक्रवार की रात में उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उसका इलाज किया, लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ।
शनिवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले बुखार से डेढ़ दर्जन मरीजों की मौत हो चुकी है। अकेले रटौल गांव में छह लोगों की बुखार से जान जा चुकी है। इससे पहले तेड़ा, फौलादनगर समेत कई स्थानों पर बुखार से मौत हो चुकी है। गांव, कस्बों और शहरों में बुखार से ग्रस्त मरीजों की लाइन लगी हुई है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग जरा भी गंभीर नहीं है। उनके रिकार्ड के मुताबिक बुखार से किसी की मौत नहीं हुई है। दूसरी तरफ सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहाबच्ची की बुखार से मौत होने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। चिकित्सकों की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।