फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दुव्र्यसनों से दूर रहकर चरित्र निर्माण संभव- प्रीतम

दुव्र्यसनों से दूर रहकर चरित्र निर्माण संभव- प्रीतम

Thu, 09 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
दुव्र्यसनों से दूर रहकर चरित्र निर्माण संभव- प्रीतम
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन बड़ौत, आर्य समाज बड़ौत और एस्रो बड़ौत ने नव युवकों के चरित्र निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत सावन पब्लिक स्कूल छपरौली में कार्यक्रम का आयोजन किया।
इसमें प्रीतम सिंह वर्मा ने कहा कि दुर्व्यसनों से दूर रहकर ही चरित्र निर्माण संभव है। पान मसाला, धूम्रपान, तंबाकू, चाय-काफी कैंसर, टीबी जैसी खतरनाक बीमारी को जन्म देते हैं मांस और शराब पाप, अनाचार और अपराधों की जड़ हैं। आज आवश्यकता इसी बात की है कि नव युवक जो देश का भावी कर्णधार है, इन दुर्व्यसनों से दूर रहकर अच्छा नागरिक बने। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने माता-पिता, गुरू और विद्वानों का आदर करने तथा उनकी आज्ञाओं का पालन कर उनके ऋणों से मुक्त होने की भी सलाह दी। उन्होंने 25 वर्ष तक ब्रह्मचर्य का पालन कर सर्वोत्तम शिक्षा ग्रहण करने का प्रयास करना जीवन को उत्तम बनाने का अच्छा साधन बताया।
विज्ञापन

संजय राणा ने प्रदूषण से फेफड़ों से संबंधित बीमारी मनुष्यों को प्रभावित करती है। वायु प्रदूषण पर समाज एवं सरकार दोनों को मिलकर ही नियंत्रण पाया जा सकता है। इसके लिए जन जागरण की विशेष आवश्यकता है। इससे जन साधारण वायु प्रदूषण से संबंधित कार्यों को करने में सावधानी बरते। इस मौके पर छात्र-छात्राओं से प्रश्न भी पूछे गए। इसमें कक्षा 6 के छात्र हिमांशु चौहान, कक्षा 9 के सोनम, शनि वर्मा, सन्नी सैनी, कथा 11 के आफताब ने सटीक जवाब देकर इनाम प्राप्त किए। इसमें मंजू देवी, विमलेश देवी, नीरज चौहान, मनोज शर्मा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed