{"_id":"599dda764f1c1b485b8b4a1d","slug":"191503517302-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने निकाला पैदल मार्च, बीएसए का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने निकाला पैदल मार्च, बीएसए का घेराव
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। प्राथमिक शिक्षक संघ ने 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एडीएम को ज्ञापन सौंपा। जून माह से मानदेय न मिलने को लेकर बीएसए दफ्तर तक पैदल मार्च निकाला। जहां बीएसए से नोकझोंक हुई। नारेबाजी करते हुए हंगामा किया।
बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का दूसरे दिन भी कलक्ट्रेट में धरना दिया। एडीएम लोकपाल सिंह को मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसमें प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त पदों पर पदोन्नति, समायोजन की प्रक्रिया 31 जुलाई की संख्या के आधार पर की जाए, 2016-2017 में सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी सातवें वेतन आयोग का लाभ, मृतक आश्रित को योग्यता के अनुसार नौकरी, कैश लेस चिकित्सा सुविधा, तबादले की अवधि एक वर्ष की जाए, मिड-डे मील का संचालन स्वयंसेवी संस्थाओं से कराए, चौकीदार-सफाई कर्मचारी की भर्ती, शिक्षकों का प्रशिक्षण विधिवत कराने की मांग रखी। इसके बाद जून माह से मानदेय न मिलने पर नाराजगी जताकर शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर तक पैदल मार्च निकाला। बीएसए योगराज सिंह से शिक्षकों की नोकझोंक भी हुई। अवगत कराया सभी जिले में वेतन जारी हो चुका है, लेकिन जिले में अध्यापकों को वेतन नहीं मिल रहा है। बीएसए के भुगतान के आर्डर दिखाने पर शिक्षक शांत हुए। जिलाध्यक्ष राकेश यादव, राजकुमार शर्मा, योगेंद्र सिंह, विकास मलिक, हरपाल सिंह, मनोज, कृष्णपाल तोमर, सुशील कुमार, मौजीराम, जितेंद्र कुमार, संजीव कौशिक, संगीता, शकुंतला, संगीता, साधना, विचित्र आदि रहे।