फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   समायोजन की सूची चस्पा, विकास भवन में भरेंगे जाएंगे विकल्प पत्र

समायोजन की सूची चस्पा, विकास भवन में भरेंगे जाएंगे विकल्प पत्र

Sat, 29 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
समायोजन की सूची चस्पा, विकास भवन में भरेंगे जाएंगे विकल्प पत्र
समायोजन की सूची चस्पा, आज भरे जाएंगे विकल्प
विज्ञापन

बागपत। परिषदीय विद्यालयों में होने वाली सरप्लस शिक्षकों के समायोजन के लिए सूची बीआरसी पर चस्पा कर दी गई है। शनिवार को विकास भवन में इसके लिए विकल्प पत्र उपलब्ध कराने होंगे। 30 अप्रैल की छात्र संख्या को आधार मानकर समायोजन होगा।

जिले के परिषदीय विद्यालयों में समायोजन के नाम पर उठापटक चल रही है। कभी 309 शिक्षकों की लिस्ट तैयार की जाती है तो कभी 200 की। तीन दिन पहले बीएसए योगराज सिंह ने 86 शिक्षकों की सूची बनाई, वह डीएम ने वापस लौटा दी। बीएसए ने बताया कि समायोजन में शामिल सरप्लस शिक्षकों की सूची फाइनल कर सभी बीआरसी पर चस्पा करवा दी। लेकिन, इस बार विकास भवन में सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं को पहुंचकर विकल्प भरने के लिए निर्देशित किया गया है। 30 अप्रैल 2017 की छात्र संख्या के आधार पर विद्यालयों में मानक से अधिक कार्यरत सरप्लस (कनिष्ठ अध्यापकों) का समायोजन किया जाना है। मानक से कम कार्यरत विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती करने के लिए निर्देशित किया गया है। सरप्लस अध्यापकों एवं रिक्तियों की सूची संबंधित बीआरसी पर लगवा दी गई है। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक विकलांग, असाध्य रोग से ग्रस्त है वो सीएमओ द्वारा जारी प्रमाण पत्र एवं स्वास्थ्य प्रमाण पत्र विकल पत्र के साथ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी है जो शिक्षक विकल्प पत्र भरने के लिए उपस्थित नहीं होगा तो उनके किसी भी प्रार्थना पत्र समिति द्वारा विचार नहीं किया जाएगा। शनिवार को विकास भवन में विकल्प पत्र भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed