{"_id":"595beab94f1c1baa2a8b48ae","slug":"191499196089-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 जुलाई को जयंत के नेतृत्व में विधानसभा का करेगें घेराव- साहब सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 जुलाई को जयंत के नेतृत्व में विधानसभा का करेगें घेराव- साहब सिंह
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पूर्व विधायक साहब सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों पर बढ़ रहें अत्याचारों और किसानों के गन्ना भुगतान न करने के विरोध में 11 जुलाई को रालोद के महासचिव जयंत चौधरी के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
वे मंगलवार को रालोद कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहें थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। केंद्र व प्रदेश सरकार के चलते किसानों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं और किसान गन्ने का भुगतान न होने के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। वह आत्महत्या करने पर मजबूर है। ऐसे में रालोद ने इसके खिलाफ बिगुल बजाया है। जिलाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने बताया कि 11 जुलाई को लखनऊ में विधानसभा पर हल्ला बोला जाएगा। उसकी तैयारी के लिए 5 जुलाई को दोपहर एक बजे बड़ौत पार्टी कार्यालय पर पश्चिम उप्र अध्यक्ष डॉ. अनिल व मेरठ मंडल अध्यक्ष यशवीर सिंह बैठक लेंगे, जिसमें घेराव की रणनीति तैयार की जाएगी। बागपत से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता व किसान लखनऊ जाएंगे। पूर्व विधायक अजय तोमर, रालोद नेता अश्वनी तोमर, सुखबीर सिंह गठीना, इरफान मलिक, प्रमेंद्र तोमर, सोमपाल राठी, धीरज उज्ज्वल, विकास प्रधान, अमित सोलंकी, सुबोध राणा, हाफिज सुब्राती आदि उपस्थित रहे।