{"_id":"5f70d6b68ebc3edc0f59cd3e","slug":"19-year-investigation-and-property-found-only-in-tikri-baghpat-news-mrt5033387124","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 साल की जांच और सिर्फ टीकरी में ही मिली संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 साल की जांच और सिर्फ टीकरी में ही मिली संपत्ति
विज्ञापन

2001 से जेल में बंद सुनील राठी, रुड़की तक फैला रखा है अपराध का जाल
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। सुनील राठी 19 साल से जेल में बंद है। इन 19 सालों में पुलिस की जांच केवल अवैध संपत्तियों तक ही पहुंची। जबकि आज भी सुनील राठी की दहशत रुड़की तक है। टीकरी के अलावा पुलिस-प्रशासन को उसकी दूसरी जगह अवैध संपत्ति नहीं मिली है।
तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी के पिता स्वर्गीय नरेश राठी नगर पंचायत टीकरी के चेयरमैन रहे थे। कस्बे की रंजिश में नरेश राठी की हत्या के बाद सुनील राठी ने जरायम की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद सुनील राठी ने उत्तराखंड में दबदबा बनाया। रुड़की जेल से रंगदारी मांगने के कई मामले सामने आए। प्रॉपर्टी को कब्जाने के मामले में राठी का नाम उछला और जांच चलती रही। दो साल पहले रुड़की के डॉ. एनडी अरोड़ा से रंगदारी मांगने में भी सुनील राठी और उसकी मां राजबाला चौधरी का नाम सामने आया था।
जिले में राठी की धमक बागपत जेल में आने के बाद शुरू हुई। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद राठी का गैंग और अधिक मजबूत हुआ। पहाड़ी इलाके से लेकर तिहाड़ जेल तक सुनील राठी के अपराध का जाल फैला है। दिल्ली के अलावा हरियाणा में भी गैंग के सदस्य सक्रिय हैं। लेकिन अब तक की पुलिस और प्रशासन की जांच में केवल टीकरी कस्बे में ही उसकी संपत्ति मिली है।