फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पौध रोपण करने पर बल दिया

पौध रोपण करने पर बल दिया

Mon, 22 Apr 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
पौध रोपण करने पर बल दिया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जय पार्वती ग्लोबल स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर चल रहे दो दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। इसमें वक्ताओं ने पौधरोपण करने पर बल दिया। इस मौके पर मेधावियों को सम्मानित किया।

समापन अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, प्रबंधक दीपा चौधरी और विंडसर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के संचालक अंकित पंवार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इसमें विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि मनुष्य लगातार पर्यावरण को हानि पहुंचा रहा है, यहीं कारण है कि बरसात के मौसम में बारिश कम होना और बिना बरसाती मौसम बरसात हो जाती है, अंधाधुंध पेड़ कटान से पर्यावरण बिगड़ता जा रहा है। प्रबंधक दीपा चौधरी ने कहा कि जब तक हम सब इसके लिए जागरूक नहीं होंगे, तब तक पर्यावरण बिगड़ता रहेगा। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और वर्ष में कम से कम एक या दो पौधे रोपित करने की अपील की। इस दौरान बच्चों ने पर्यावरण से संबंधित सुंदर-सुंदर पेंटिंग व चार्ट बनाकर शिक्षकों व अभिभावकों का मन मोह लिया। संचालन अंकिता, नीतू, रजत, विकास और दीपक सर ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान आयुषी, वंदना, तरुण, वैभव, उमंग आदि का योगदान रहा। अंत में विधायक और प्रबंधक ने मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed