फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   55 बूथों पर वीवी पैट मशीनों ने दिया धोखा

55 बूथों पर वीवी पैट मशीनों ने दिया धोखा

Sat, 13 Apr 2019 08:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
55 बूथों पर वीवी पैट मशीनों ने दिया धोखा
55 बूथों पर वीवी पैट मशीनों ने दिया धोखा
विज्ञापन

बागपत। लोकसभा चुनाव को कराने के लिए प्रशासन को 1255 ईवीएम और वीवी पैट मशीने मिली थी। जबकि 1027 बूथों पर मतदान हुआ। वोटिंग के समय 55 बूथों पर वीवी पैट मशीने ही खराब हुई थी, जिनको मास्टर टे्रनरों ने मौके पर पहुंचकर बदलवा दिया था। ईवीएम में कहीं गड़बड़ी नहीं हुई है।

जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र के 1027 बूथों पर गत बृहस्पतिवार को लोकसभा का चुनाव शांतिपूर्ण संपंन हुआ। दिनभर बूथों पर वोटिंग के दौरान मशीनों में खराबी के चलते मतदान प्रभावित होता रहा। कई जगहों पर लोगों ने हंगामा भी किया था। ईवीएम के प्रभारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार सिंघल ने बताया कि वोटिंग के दौरान केवल वीवी पैट मशीनों में गड़बड़ी हुई है। ईवीएम मशीने एक या दो जगह को छोड़कर कहीं भी कोई समस्या नहीं आई है। जिले के करीब 55 बूथ ऐसे थे जहां पर वीवी पैट मशीन को बदला गया है। जानकारी मिलते ही तुरंत उसे बदलवा दिया गया था। उन्होंने बताया कि जिले में 1027 बूथ बनाए गए थे। उसी हिसाब से ईवीएम और वीवी पैट मशीने लगाई गई थी। उन्होंने बूथों के हिसाब से 228 ईवीएम और वीवी पैट को अतिरिक्त मंगवाया गया था। जिनका लाभ पहुंचा है। जहां भी कोई दिक्कत हुई इनमें से बदलवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed