फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सरकार की शुद्धि-बुद्धि के लिए तहसील में यज्ञ किया

सरकार की शुद्धि-बुद्धि के लिए तहसील में यज्ञ किया

Wed, 27 Feb 2019 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
सरकार की शुद्धि-बुद्धि के लिए तहसील में यज्ञ किया
बड़ौत (बागपत)। किसान यूनियन का दूसरे दिन भी तहसील में अपनी मांगों को लेकर धरना जारी रहा। धरनास्थल पर पुलवामा में शहीद जवानों के प्रति यज्ञ कर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं सरकार की बुद्धि-शुद्धि को लेकर यज्ञ में आहुति दी।
विज्ञापन

गत सोमवार को किसान यूनियन के बैनर तले पंचायत का आयोजन किया गया था और बाद में इसे धरने पर बदल दिया गया था। धरने पर शहीद हुए प्रदीप कुमार व अमित कुमार के आवास बनत शामली से पदयात्रा एलम, रमाला, बिराल, बावली होते हुए सोमवार को तहसील में धरने में शामिल हुई थी। मंगलवार को दूसरे दिन बड़ैत तहसील में हवन द्वारा आहूति देकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं सरकार की श्ुाद्धि-बुद्धि के लिए यज्ञ में आहुति दी। यज्ञ के यज्ञमान किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक रहे। यज्ञ में एसडीएम गुलशन कुमार ने भी आहुति दी। किसानों ने मांग की कि कश्मीर से धारा 370 व 35 ए को हटाया जाए। पशुओं द्वारा किसानों की फसल की भरपाई के साथ-साथ बेसहारा पशुओं को तुरंत पकड़ा जाए। बिजली का बिल अन्य प्रदेशों की तरह कम किया जाए आदि मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। शीघ्र ही किसान यूनियन की यह पदयात्रा तहसील से दिल्ली रवाना होगी। धरने पर सवित मलिक के अलावा, रणकुमार, ब्रजपाल सिंह, रामफल, सुभाष चौधरी, नरेश, सुबे सिंह, बलजोर सिंह आर्य, जयपाल सिंह, देवेंद्र, इकबाल कवि, राधेश्याम शर्मा, प्रवीण त्यागी, रामपाल सिंह, विरेंद्र, प्रताप सिंह, जगदीश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


वकीलों ने किया किसानों का समर्थन
बड़ौत। वहीं रेवन्यू बार एसोसिएशन बड़ौत द्वारा कश्मीर में धारा 370 व 35 ए को समाप्त करने को लेकर किसान यूनियन द्वारा चल रहे धरने का समर्थन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर व सभी अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed