{"_id":"5c6b0820bdec2217f55889c2","slug":"181550518304-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालयों की टीमों ने तंबू निर्माण का कार्य किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालयों की टीमों ने तंबू निर्माण का कार्य किया
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एवं गाइड के अंतर विश्वविद्यालय समागम कार्यक्रम के दूसरे दिन दिगंबर जैन महाविद्यालय में सोमवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न राज्य विश्वविद्यालय से आई टीमों ने सुबह सर्व धर्म प्रार्थना सभा की। इसके पश्चात ध्वज शिष्टाचार हुआ। तदोपरांत कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों ने तंबू निर्माण का कार्य किया। इसके अलावा गजट बनाना , रस्सियों द्वारा मचान टावर विभिन्न तरह के गेट और लाठी और बांस की सहायता से विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों का निर्माण किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज सचिव डीके जैन रहे। आयोजन सचिव महेश कुमार मुछाल ने बताया कि कल समागम का समापन कार्यक्रम होगा। इसमें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति एनके तनेजा शिरकत करेंगे । इसमें राजेंद्र सिंह, हंस पाल प्रादेशिक संगठन कमिश्नर एवं पूनम संधू सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर विशिष्ट अतिथि रहे। डॉ. किरण गर्ग एवं मयंक शर्मा ने मंच संचालन किया। देर शाम कैंप फायर का आयोजन किया । इसमें प्रतिभागियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने रंगारंग कार्यक्रम के समापन अवसर पर छात्रों को स्काउट और गाइड की महत्व बताया। निर्णायक मंडल में डॉ. महेश कुमार मुछाल डॉ. सुभाष, डॉ. धर्मेंद्र एवं डॉ. तरुण रहे। इसमें डॉ. कीर्ति शर्मा, डॉ. सुनीता , डॉ. दीपक जैन डॉ. विनोद कश्यप ,नीरज ,सचिन विपिन आदि का सहयोग रहा।