फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसानों के डाटा फीडिंग की प्रगति के बारे में डीएम ने ली जानकारी

किसानों के डाटा फीडिंग की प्रगति के बारे में डीएम ने ली जानकारी

Sun, 10 Feb 2019 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
किसानों के डाटा फीडिंग की प्रगति के बारे में डीएम ने ली जानकारी
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने शनिवार को उप कृषि निदेशक कार्यालय का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के चल रहे डाटा फीडिंग के कार्य की प्रगति की जानकारी ली। जल्द कार्य पूरा करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई। इसके तहत तीन किश्तों में छह हजार रुपये खाते में डीबीटी के माध्यम से डाले जाएंगे। भारत सरकार की ओर से कृषि विभाग को योजना का नोडल बनाया है। शनिवार को योजना की प्रगति जानने के लिए डीएम ऋषिरेंद्र कुमार उप कृषि निदेशक कार्यालय पहुंचे। यहां पर पात्र कृषकों के डाटा फीडिंग की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया है योजना के सभी पात्र कृषकों को लाभ दिलाया जाएगा। शासन की मंशा के अनुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। कोई भी कृषक योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए। जल्द पहली किश्त समय पर किसानों के खाते में पहुंचनी चाहिए। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। सीडीओ पीसी जायसवाल, एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, ओसी अरविंद कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed