{"_id":"5c5200d8bdec224bff24172e","slug":"181548878040-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बामनौली के परिवार का दसवें दिन भी अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बामनौली के परिवार का दसवें दिन भी अनशन जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
चकबंदी समस्याओं का समाधान न होने पर बामनौली के लोगों का तहसील पर आमरण अनशन बुधवार को दसवे दिन भी जारी रहा।
तहसील पर गत सोमवार को कमल पुत्र राम कुमार, सतेंद्र पुत्र परशराम, गुलबीर पुत्र जीत सिंह, जीत सिंह, नीरज पुत्र कृष्ण, प्रकाशी, प्रमिला, कमला, नीटू निवासी बामनौली आमरण अनशन पर बैठे। उनका कहना था कि चकबंदी प्रक्रिया में काफी समस्याएं हो रही है, लेकिन बार-बार शिकायत के बाद उचित समाधान नहीं हुआ। वे अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। अब उनकी उम्मीद समाप्त हो चुकी है, उनका कानून व्यवस्था से विश्वास उठ चुका है, हम तभी उठेंगे, जब हमारी समस्याओं का समाधान होगा। बुधवार को पीड़ितों का आमरण अनशन जारी रहा। दो बार अधिकारियों ने अनशनकारियों से बातचीत की, लेकिन कोई हल नहीं निकाला। अनशन पर बैठे परिवार के लोगों के स्वास्थ्य मेें गिरावट आ रही है, लेकिन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।