फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   78 में से एक भी शिकायत का नहीं हुआ निस्तारण

78 में से एक भी शिकायत का नहीं हुआ निस्तारण

Wed, 19 Dec 2018 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
78 में से एक भी शिकायत का नहीं हुआ निस्तारण
बड़ौत (बागपत)। डीएम और एसपी ने कहा कोई शिकायत लंबित न रखी जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। इस दौरान 78 शिकायतों में से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन

बड़ौत तहसील आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने यदि संबंधित विभाग के अधिकारी समय से जनता की शिकायतें सुनकर निस्तारण करें तो तहसील दिवस में शिकायतों का ग्राफ कम हो जाए। डीएम ने निर्देश दिए कि जनसामान्य के कल्याणार्थ संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस संबंधित शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आईजीआरएस पर जिन विभागों की शिकायत डिफाल्टर में परिवर्तन हो चुकी है, वे अपने विभाग के प्रति बहुत ही लापरवाह होते जा रहे हैं, ऐसे अधिकारियों के प्रति सख्त कार्रवाई होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सपा के नगर अध्यक्ष ललित जैन ने मंडी घनश्याम गंज के पीछे बनी खत्ती में आए दिन गोवंश गिरने की शिकायत की। रविंद्र हट्टी, प्रताप सिंह, देशपाल सिंह, श्रीपाल सिंह ने चीनी मिल द्वारा सामान्य प्रजाति का गन्ना न लेने जाने की शिकायत की। जिवाना के हरेंद्र, रामकरण, ब्रजपाल ने शिकायत की। जुफ्लिकार हिलवाड़ी ने एसपी से शिकायत की कि 28 नवंबर की शाम वह खेत में काम कर रहा था, तभी उसके बेटे अखिल व गांव के ही कुछ लोगों ने मारने की नीयत से गोली चला दी, इसमें राकिब घायल हो गया, लेकिन अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। इसमें एसपी शैलेष कुमार पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुषमा चंद्रा, उप जिलाधिकारी आशीष कुमार तहसीलदार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed