{"_id":"5c12b6e442c7925d3129449b","slug":"181544730340-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड हाउस ने ब्लू हाउस को हराकर जीता कबड्डी मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड हाउस ने ब्लू हाउस को हराकर जीता कबड्डी मैच
Updated Fri, 14 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। एनएस पब्लिक स्कूल काठा में वार्षिक खेल उत्सव का शुभारंभ हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रेड हाउस ने कबड्डी का मुकाबला जीता। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
खेल उत्सव का शुभारंभ शूटिंग कोच डॉ. राजपाल सिंह, अर्जुन अवार्डी सुभाष पहलवान ने सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर और फीता काटकर किया। डॉ. राजपाल ने कहा कि शूटिंग दिमाग का खेल है। जिसे सामान्य रूप से पढ़ाई के साथ-साथ सीखा जा सकता है। इसमें दिमाग की एकाग्रता पर खेल निर्भर करता है। सुभाष पहलवान ने कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अति आवश्यक है। खेल को अनुशासन एवं नियमों के अनुरूप खेल भावना से खेलना चाहिए।
स्कूल के प्रबंधक आनंद चौधरी ने कहा कि मान का सबसे बड़ा धर्म उसका कर्म है। सबसे पहले अपने कार्य को प्राथमिकता देने से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। स्कूल के शिक्षा निदेशक रामसेवक शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का निवास होता है। रेड हाउस व ब्लू हाउस के बीच कबड्डी प्रतियोगिता हुई। रेड हाउस ने 25-14 अंक के अंतर से मुकाबला जीता। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रदीप कुमार, अरुण कुमार शर्मा, सुनील पहलवान, नितिन जैन, अरूण यादव, विजय यादव, श्याम शुक्ला, अरशद, पंकज, शिखा त्यागी, सविता धामा, पूजा चौहान, नितेश, रूबीना, रश्मि यादव, सीमा शर्मा, प्रिया, शिवानी शर्मा, सोनिया, ज्योति शर्मा आदि का सहयोग रहा।